Latest News

भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल मनासा की बैठक संपन्न

सुनील धाकड़ December 3, 2020, 5:23 pm Technology

 मनासा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर प्रक्षिषण वर्ग आयोजित किए जा रहे है मनासा पर दीनदयाल मंडल मनासा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रशिक्षण वर्ग के विषय में नीमच जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आगामी 16 जून 17 दिसंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रखा गया है उसके विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिले के मनासा विधायक माधव मारू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नेता महामंत्री बंसीलाल राठौर, विधानसभा प्रभारी सुनील यजुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरम जी धनगर, प्रेमसुख पाटीदार, नियंत्रक सज्जन शर्मा, दिनेश जी परिहार, रामलाल मंडलोई पूर्व महामंत्री, एवम् मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित , द्वारा आगामी भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई जो कि पूरे प्रदेश में संचालित हो रहा है। जिसमें हर मंडल स्तर पर प्रदेश से वक्ता आएंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल स्तर से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधि मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित कर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आगामी कार्य योजना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में सभी नवनियुक्त भाजपा दीनदयाल मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत पुष्पहार एवम् मालाओं से गया। बैठक में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील जी धाकड़ , अर्जुन धनगर, मनीष पाटीदार, कमलेश पाटीदार अभिषेक ,जोशी मंगल गोस्वामी चंपा लाल मीणा पवन पाटीदार गोपाल काला भेरू लाल मेघवाल पंकज सोलंकी ,जसवंत जाट बने सिंह चंद्रावत बाबूलाल भील श्याम प्रजापति पिंटू मोड़ लोकेंद्र सिंह गोपाल ,पटेल दीपक सेन दिनेश चौधरी कन्हैया लाल धनगर रामलाल मालवीय के साथ आदि कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल धाकड़ द्वारा किया गया।

Related Post