Latest News

गिरदौड़ा में यादव महिला शक्ति संगठन का गठन, ललितादेवी कुंगर अध्यक्ष- मालती हरित बनी सचिव

Neemuch Headlines December 3, 2020, 9:32 am Technology

नीमच। ग्राम गिरदौड़ा की मातृ शक्ति ने एकजुट होकर अम्बे माता मंदिर के विकास और समाज में जागृति के लिए यादव महिला शक्ति संगठन का गठन किया हैं। गिरदौड़ा के अम्बे माता मंदिर पर यादव समाज की मातृशक्ति की बैठक हुई। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर ललितादेवी कुंगर, सचिव पद पर मालती हरित, उपाध्यक्ष शकुनदेवी तंवर, सन्नोदेवी हरित और लीलाबाई हरित को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिता हरित और सहसचिव सरोजदेवी हरित को बनाया गया। महामंत्री पद पर कांताबाई हरित और मोनिका देवी हरित, संगठन मंत्री राखीबाई और सीमा हरित व प्रचार मंत्री दायित्व उषादेवी मंजेसरा व विमला भटनागर को चुना गया। प्रवक्ता का दायित्व कलावती तंवर को दिया गया। कार्यकारिणी में रेखादेवी भटनागर, अंजना हरित, सरोज मंजेसरा व संगीता मंजेसरा को लिया गया। अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण करने के बाद ललिता देवी कुंगर और सचिव मालती हरित ने कहा अम्बेमाता के मंदिर विकास के कार्य शुरू किए जाएंगे और यादव समाज की महिलाओं में जागृति लाएगी, जिससे वे आगे बढ़ सके।

Related Post