Latest News

भारत माता के नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिवाली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ

हबीब राही November 30, 2020, 10:34 pm Technology

 जावद। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिवाली मिलन समारोह शाम चार बजे कुंडलगढ़ बालाजी मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुआ। समारोह में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने दीवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की। दिवाली मिलन समारोह के साथ साथ आगामी नगर पालिका के चुनाव की रणनिती के बारे में भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात उद्धबोधन के जरीए बताई साथ ही सभी ने प्रण लिया की सभी कांग्रेसजन कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने में तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। आपसी मनमुटाव भुल कर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष एवं पार्षद चुनेगे। प्रह्लाद धाकड़ ने कहा कि हमे चट्टान से लड़ना है क्योंकि अब सत्ता भाजपा के हाथों में है।

श्री अहीर ने अपने उद्धबोदन में कहा की हमें यह नहीं देखना है कि हमारे वार्ड में उम्मीदवार कौन है हमें सिर्फ हाथ का पंजा देखना है हमारा उम्मीदवार सिर्फ हाथ का पंजा होगा। जावद विधानसभा ने सात नगर परिषद है अगर हम सारी नगर पालिका चुनाव जितते है तो हमें विधानसभा चुनाव जितने में आसानी होगी साथ ही हम लोकसभा चुनाव भी जीत सकते है। हमारी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत मजबुत होगी तो कांग्रेस पार्टी को कोई नहीं हरा सकता है। श्री अहीर ने आगे कहा की जो भाजपा विगत 15 माह में नही कर सकी हो कमलनाथ सरकार ने विगत 15 महिनों में कर दिखाई जनता के हितो के कार्य कांग्रेस सरकार में हुए। भाजपा जनता का भला होते हुए नहीं देख सकती इसलिए छल-कपट से दिल्ली में बेठे हुए नेताओं ने मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को घिरा दिया। हमने कछला, कुंडला आदि गांवों में गोशाला का निर्माण करवाया, कांग्रेस गोमाता के नाम पर राजनीति नही करती है, कांग्रेस जो कहती है वो करती है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया, ओलावृष्टि में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ कमलनाथ सरकार ने बिना सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया। कांग्रेस के विकास कार्यो के शिलान्यास आज भाजपा कर रही है, भाजपा सिर्फ फीता काट रही है। 15 माह में कमलनाथ सरकार ने काफी कार्य किया है अब हमें इन कार्यो के बारे में जनता को बताना है। कांग्रेस की योजनाओं को वार्डो में ले जाएंगे तो हम हर वार्ड का चुनाव एवम ग्राम पंचायत का चुनाव जीत जाएंगे। आज भी जनता का लगाव कांग्रेस पार्टी के साथ ही है और आगे भी रहेगा। हम और मेंहनत करेंगे ओर वापिस मध्यप्रदेश में आमजन की कांग्रेस सरकार को स्थापित करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष दिनेश धनगर, ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, शांतिलाल झाडोतिया, पुर्व पाषर्द पवन संघवी, पुर्व पार्षद फजले नबी छिपा, पुर्व पार्षद प्रतिनिधी शिवकुमार त्रिपाठी, पुर्व पार्षद प्रतिनिधी भीमराज राठौर, प्रहलाद धाकड़, अरविंद धाकड़, ओमप्रकाश गाड़ी लौहार, सुधीर सेन, मदनलाल टेलर, कोमल भटेवरा, हरिश तंवर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर, जावद ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ (काला ग्वाला), पुर्व नपा उपाध्यक्ष फुलचंद बग्गड़, निलेश हकवाडिया, शांतिलाल झाड़ोतिया, अरविंद बग्गड़, भीमराज बग्गड़, कारूलाल, कन्हैयालाल सरपंच, फजले नबी, शेलेन्द्र सांखला, हरिश तंवर, रमेश नटराज, सलीम सरवारी, प्रहलाद धाकड़, सुनील (लाला) छीपा, अशोक धाकड़, मोनू शुक्ला, लियाकत कुरैशी, सुधीर सेन, मदनलाल टेलर, ओमप्रकाश लौहार, पवन संघवी, शिवकुमार त्रिपाठी, भीमराज धाकड़, अशोक भाटी, कोमल भटेवरा, रामनारायण जाट, विष्णु, फततु छुवारिया, राजेश धाकड़, रामचन्द्र धाकड़, संजय पांडिया, देवेन्द्र पाटीदार, गजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश धाकड़, दिलीप धाकड, कोमल धाकड़, कन्हैयालाल बावरी, देवीलाल अहीर, सुनील मालवीय, गणपत धनगर, हबीब राही आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम पश्चात समस्त कार्यकर्ताओं का सहभोज रखा गया। कार्यक्रम का संचालन निरज एवं आभार विजेश पाराशर ने माना।

Related Post