Latest News

20 लाख की लागत से मालाहेड़ा में बनेगा उपस्वास्थ्य केंद्र, विधायक मारू करेंगे भूमिपूजन

Neemuch Headlines November 28, 2020, 4:14 pm Technology

मनासा। ग्राम पंचायत मालाहेड़ा में 20 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा। 29 नवंबर को विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू इसका भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा भी उपस्थित रहेंगे। उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से मालाहेड़ा सहित आसपास के एक अर्जन से अधिक गांवों की समस्या हल होगी। नवीन उपास्वास्थ्य केंद्र में 1 लेबर रूम, 1 वार्ड रूम, 1 ओपीडी, 1 वेटिंग रूम सहित 7 कक्ष का निर्माण होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत फर्नीचर सहित आवश्यक उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। विधायक मारू ने बताया उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए शासन द्वारा एक ए.एन.एम का पद भी स्वीकृत किया गया जो नियमित रूप से केंद्र पर ही रहेगी और मरीजों का उपचार करेंगी। यहां टीकारण, डिलेवरी, गर्भवती महिलाओं की जांचे सहित उपचार की अन्य सुविधा होगी। मालाहेड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र बननेे से मालाहेड़ा सहित आसपास के करीब 4979 लोगों को इसका फायदा मिलेगा। अब मरीजों को मनासा की दौड़ नहीं लगाना पडेगी। गांव में उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मनासा अस्पताल का लोड भी कम होगा।

पूर्व विधायक मालाहेड़ा भी रहेंगे उपस्थित

29 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक विजेंद्रसिंह मालाहेड़ा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जानकारी अनुसार भूमिपूजन समारोह में विधायक मारू मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि के रूप में पूूर्व विधायक मालाहेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री बंशीलाल राठौर, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित होंगे।

इन गांवों को भी मिली उपस्वास्थ्य केंद्र की सौगात

विधायक अनिरूद्ध मारू के प्रयास से मनासा विधानसभा क्षेत्र में 5 गावों में उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिली हैं। इसमें हाडी पिपल्या, हांसपुर, पिपल्या घोटा, खेड़ली और मालाहेड़ा शामिल है। प्रत्येक स्थान पर 20 लाख की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। विधायक मारू ने जल्द सभी का भूमिपूजन होगा और निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 5 गांवा में उपस्वास्वास्थ्य केंद्र बनने से 50 से अधिक गांव की समस्या हल होगी। इनमें हाडीपिपल्या उपस्वास्थ्य केंद्र का 4896 लोगो , हांसपुर में 5842 लोगों, पिपल्या घोटा में 5062 लोगों , खेड़ली में 5079 लोगों , मालाहेड़ा में 4979 लोेगों को उपस्वास्थ्य केंद्र बनने का लाभ मिलेगा।

Related Post