जीवन परिवार के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने पुरोहीत

Neemuch Headlines November 27, 2020, 7:59 pm Technology

नीमच। राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जीवन परिवार की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश स्तर पर बनाई गई कार्यकारिणी में नीमच जिले से भी कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति की गई है।

नीमच जिले के तुषार पुरोहीत ( मोंटी भाई जावी वाले ) के प्रशंसनीय सेवा भावी कार्यो को देखते हुए जीवन परिवार, भारत के राष्ट्रीय महासचिव करणसिंह लोधी नई दिल्ली, प्रदेश प्रभारी नूतन सोनी छतरपुर, प्रदेश अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा भोपाल, संभागीय सहसंगठन मंत्री रितेश श्रोत्रीय, प्रदेश महासचिव प्रीति बिरला, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र शास्त्री, प्रदेश सह प्रभारी राधेश्याम अग्रवाल द्वारा सहमति से तुषार पुरोहीत को नीमच जिले से कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

उक्त जानकारी जीवन परिवार भारत प्रभारी, सह प्रभारी राधेश्याम अग्रवाल द्वारा दी गई।

Related Post