Latest News

कहीं टूट ना जाए कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध, आखिर कब होगी रतनगढ़, मोरवन एवं रामपुरा मंडल की घोषणा

Neemuch Headlines November 26, 2020, 8:57 pm Technology

नीमच। कुछ दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों सोशल मीडिया के जरिए भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के द्वारा नीमच जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के 1 वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई शुभकामनाओं के संदेश दिए जा रहे हैं कुछ ही देर पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के द्वारा नीमच जिले के सभी मंडलों की घोषणा कर दी गई है लेकिन विडंबना देखिए कि रतनगढ,मोरवन, रामपूरा मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला आज भी अधर में लटक गया है इसे आप सत्ता एवं संगठन की आपसी खींचतान कहे या बेहतर तालमेल का अभाव कि 1 वर्ष बीतने के बाद भी इन मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चयन नहीं हो पा रहा है। कुछ ही दिनों में नगर निकाय,ग्राम पंचायत क्षेत्र जिला एवं जनपदों के चुनावों की तारीखों का ऐलान भी होने वाला है एवं निर्वाचन आयोग के द्वारा कभी भी आचार संहिता लग सकती है ऐसे में कार्यकर्ता हताश एवं निराश होकर अपने आप को भाजपा शासन में ही ठगा सा महसूस कर रहे हैं सत्ता एवं संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं की बात को तवज्जो नहीं देने के कारण हर तरफ नौकरशाही बुरी तरह से हावी हो रही है इन सबमें आम कार्यकर्ताओं का बुरी तरह से मरण हो ही रहा है जहां सभी स्थानों पर पूर्व मंडल अध्यक्षों के द्वारा मनमानी की जा रही है वहीं समर्पित तपोनिष्ठ कार्यकर्ता सत्ता एवं संगठन के दो पाटों के बीच पिसता चला जा रहा है। सरकार बनने के बाद भी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है। सत्ता एवं संगठन के समन्वय के द्वारा अगर अति शीघ्र बचे हुए मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई तो हो सकता है कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूट जाए आज भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा जारी किए गए मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को देखने के बाद डिकेन, रतनगढ़ एवं मोरवन मंडल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मन में घोर निराशा का भाव उत्पन्न हो गया है। अब तो मंडल अध्यक्ष के दावेदार भी दबी जुबान निराश होकर यह कहने लगे हैं कि चाहे हमें नहीं बनाएं किसी और को बना दे पर शीघ्र से शीघ्र मंडल की घोषणा होनी चाहिए जिससे भाजपा के आम कार्यकर्ता अपनी समस्याओं और पीड़ा को उनके सामने व्यक्त कर सकें।

Related Post