Latest News

प्रदेश में जल्दी हो सकती है बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी कई बड़े अधिकारी होंगे इधर से उधर

Neemuch Headlines November 25, 2020, 5:47 pm Technology

नीमच। बीते दिनों मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव बड़ी जोर शोर से चले और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन लोगों ने अपने साथियों के सामने खड़े होकर चुनाव लड़ा एवं कई सीटों पर ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की। इसके बाद प्रदेश की बागडोर के लिए शिवराज सिंह चौहान की सत्ता पुनः स्थापित हो गई। वहीं सूत्रों की माने तो सत्ता पर काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के समय से जमे हुए अधिकारियों कि बड़े स्तर पर सर्जरी कर सकते हैं। जिसमे आईपीएस, आईएएस जैसे कई बड़े अधिकारियो के ट्रांसफर लगभग तय है। सूत्रो से यह भी जानकारी आ रही है की शीघ्र ही ट्रान्सफर की लिस्ट जारी हो सकती है।

Related Post