Latest News

हमारी संस्कृति में गौमाता श्रद्धा ही नहीं समृद्धि का भी मजबूत आधार है- मीनू लालवानी

Neemuch Headlines November 22, 2020, 9:43 pm Technology

नीमच। हमारी संस्कृति में गाय का विशेष स्थान हैं। माँ का दर्जा दिया जाता हैं क्यूंकि जैसे एक माँ का ह्रदय कोमल होता हैं, वैसा ही गाय माता का होता हैं। जैसे एक माँ अपने बच्चो को हर स्थिती में सुख देती हैं, वैसे ही गाय भी मनुष्य जाति को लाभ प्रदान करती हैं।

यह बात गोपाष्टमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला संयोजक मीनू लालवनी ने कही श्री सद्गुरु गौशाला में रविवार शाम तांगा अड्डा स्थित गंगेश्वर महादेव परिसर में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के तत्वाधान में गोपअष्टमी के पावन पर्व पर पहुंचकर महिलाओं ने गौ माता को चुनरी उड़ा कर पुष्प माला पहनाई और रोटी कपास फल गुड खिलाकर गौ माता की आरती कर आशीर्वाद लिया और देश में सुख समृद्धि दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ महिला संयोजक श्रीमती मीनू लालवानी समाजसेवी नीता तुगनवत, विद्या त्रिवेदी, कुलदीप कौर, अर्चना जोशी, पायल लालवनी अनिता धमेचा, मीना रोहिड़ा, शोभना रोहिड़ा, लाजवंती अंदानी, ऋतु बम्बानि, शोभना धमेचा, मोमु लालवनी, रवि गोयल, लोकेश यादव आदि कई गोभक्त उपस्थित थे।

Related Post