Latest News

गौमाता की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म- पवन पाटीदार

Neemuch Headlines November 22, 2020, 9:36 pm Technology

नीमच। गोपाष्टमी के अवसर पर आज राष्ट्रीय गौसेवा संघ नीमच द्वारा गौमाता की पूजा अर्चना की, कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा पुष्पमाला व टिका व गुड़ खिलाकर गौमाता की पूजा अर्चना की। पाटीदार ने गोपाष्टमी के पर्व पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि गौमाता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है सभी को गौमाता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए साथ ही राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा जिले में जो गौ सेवा कार्य किया जा रहा है वो सरहानीय है, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के संभाग अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि समस्त कार्यकर्ता सेवाभाव का संकल्प लेकर गौमाता की सेवा में लगे है।

इस अवसर पर भाजपा नेता कान्हा सोनी, पंकज बैरागी, गणपतसिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया, तहसील उपाध्यक्ष विनोद पाटीदार, नगर उपाध्यक्ष अभयराज सिंह तंवर, ग्राम अध्यक्ष मंगलदास बैरागी, रजत कछावा, पंकज सरगरा, रवि सोनी, दीपक सरगरा, सूरज मीणा, राहुल खराड़ी, दिनेश सरगरा, राकेश मेघवाल, मयंक मंडावर, सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post