Latest News

आपदा प्रबंधन बैठक में बोले विधायक मारू, 24 घण्टे के अंदर मिले विवाह की अनुमति

Neemuch Headlines November 22, 2020, 4:45 pm Technology

नीमच। विवाह अनुमति के लिए कोई भी परेशान नही हो। आवेदन प्राप्त होने पर 24 घण्टे में सबंधित परिजन को विवाह अनुमति मिल जाए। अगर 24 घंटे में अधिकारी अनुमति नही देते हैं तो अनुमति को स्वतः माना जाए। यह कहना था मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का। वह कलेक्टोरेट में आयोजित जिला स्तरीय संकट प्रबंध समूह की बैठक में सुझाव दे रहे थे। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक परिहार, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका जाट, कलेक्टर जितेंद्रसिंह राजे, एसपी मनोज राय की उपस्थिति बैठक का आयोजन हुआ। बैठक मे कोविड 19 की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी ने अपने अपने सुझाव रखे। विधायक मारू ने कहा विवाह अनुमति के लिए लोग परेशान हो रहे उन्हें समय पर अनुमति नही मिल रही है। इस पर अधिकारी ध्यान दे। कोई परेशान नही हो। आवेंदन प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर अनुमति मिल जाएगी तो सुविधा होगी। विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजन वालो को अनुमति के साथ ही मेहमानों को अलग समय- समय मे बुलाये जाये, मास्क लगाकर इंट्री हो, प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर की व्यवस्था हो इनकी भी जानकारी दी जाए। ताकि कोरोना संक्रमण नही फैले। सुरक्षा एवं सावधानी ही बचाव है। बैठक में अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post