Latest News

सृजनशील महिला स्व सहायता समूह अठाना का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

Neemuch Headlines November 20, 2020, 8:01 am Technology

अठाना। आज अठाना में आत्मनिर्भर भारत के सपनो को साकार रूप देती महिला युवा उद्यमी श्रीमती मीनाक्षी धाकड द्वारा संचालित सृजनशील महिला स्व सहायता समूह का दीवाली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। विगत एक वर्ष से मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में कार्य कर रही मींनाक्षी धाकड़ ने अब समूह के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नए कृषि आधरित उत्पादो को लेकर सभी महिलाओं से विचार विमर्श किया गया, किस तरह हम जैविक खेती के माध्यम उत्पादन करके उसका प्रसंस्करण के द्वारा मूल्य संवर्धन कर सकते है। कृषि विज्ञान केंद्र नीमच ,आत्मा एवं उद्यानकी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। अब समूह की महिलाओं द्वारा बहुत जल्द मसाला और खाद्य चीजे तैयार करके उन्हें लोकल मार्केट में बहुत जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इस चर्चा में पार्वतीबाई माली, ग्यारसी माली, मीनाक्षी धाकड, सुनीता नरवाड़िया, सरस्वती संगीतला ,आरती धाकड़, प्रीति माली, सुशील धाकड़ , देवकन्या नरवाडीया, प्रमिला माली ,राजू माली, रुक्मण माली आदि महिलाएं उपस्थिति थी। अंत में संगीता माली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post