Latest News

राजस्व रिकॉर्ड में खेत पहुंच रास्ते इंद्राज नहीं होने से बढ़ रहे विवाद, रिकॉर्ड के अभाव में बड़े झगड़े

Neemuch Headlines November 5, 2020, 9:06 pm Technology

नीमच। शासन के राजस्व रिकॉर्ड में प्रत्येक खेत पर पहुंचने के रास्ते इंद्राज नहीं होने से अंचल में विवाद बढ़ रहे हैं। रिकॉर्ड के अभाव में बढ़ रहे झगड़ों को रोकने के लिए इंदिराज दुरुस्ती करण की मांग कलेक्टर से की गई है।

नीमच जिले में कृषि योग्य भूमि पर आवाजाही के लिए रास्तों के 2000 से अधिक प्रकरण न्यायालय में लंबित है। लगभग इतने ही प्रकरणों में तहसील अथवा पुलिस थाना स्तर पर भूमि धारकों के विवाद चल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार ने कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे नीमच के समक्ष जनहित में एक याचिका प्रस्तुत की है। जिसमें कहा गया है कि नीमच जिले की कृषि योग्य राजस्व भूमि पर जाने के लिए मुख्य रास्ते तो नसों में अंकित किए गए हैं लेकिन प्रत्येक खेत पर पहुंचने के रास्ते राजस्व रिकॉर्ड में अंकित नहीं किए गए हैं। इस कारण जिले में भूमियों के लिए रास्तों पर जाने के विवाद बढ़ रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि फसल अनावली के दौरान पटवारियों को निर्देशित किया जाए कि वह प्रत्येक खेत पहुंच मार्गों को भी रिकॉर्ड में इंद्राज करें। इससे भूमि संबंधी विवाद समाप्त होंगे साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी।

Related Post