Latest News

दीपावली पर्व दौरान नीमच शहर में दिनांक 12 से 14 नवंबर तक यातायात व्यवस्था में मार्ग परिवर्तन

Neemuch Headlines November 5, 2020, 9:04 pm Technology

नीमच। दीपावली महापर्व के दौरान नीमच शहर में आमजनों द्वारा खरीदारी के दौरान अत्यधिक भीड़ रहने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत रखते हुए यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामसिंह राठौर के नेतृत्व में दिनांक 12.11.2020 को धनतेरस, दिनांक 13.11.2020 को रूप चौदस एवं दिनांक 14.11.2020 को दीपावली पर्व के दौरान आवागमन को सुचारू रूप से संचालित एवं सुव्यस्थित करने हेतु प्रातः 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक शहर का मार्ग परिवर्तीत रहेंगा।

यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी, जो निम्नानुसार है:-

A. यातायात प्रतिबंधित मार्ग-

1. फव्वारा चौक से विजय टाकीज चौराहा तक। 2

.पुस्तक बाजार से जाजु बिल्डीग-घण्टाघर-नयाबाजार से बारादरी चौराहा तक।

उक्त मार्ग पर दो पहिया वाहनों का अधिक दबाव बड़ने की स्थिती में दो पहिया वाहन भी प्रतिबंधित किये जा सकेगें।

B. यातायात परिवर्तित मार्ग:-

1.पुलिस अधीक्षक कार्या. के सामने से हाट मैदान-वीर पार्क रोड़-चौपडा चौराहा तक आ जा सकेगें।

2. बस स्टेंड़ से बारादरी, फव्वारा चौक, शौरूम चौराहा होते हुए वाहन आ जा सकेंगे।

3.बस स्टेण्ड से मूलचंद मार्ग - मसिह चर्च - चौकन्ना बालाजी तक आ जा सकेगें।

4.मैसी शोरूम चौराहे से टीवीएस शोरूम-बंसल चौराहा-गोमाबाई रोड़ तक आ जा सकेगें

C. यातायात पार्किग व्यवस्था: -

1. दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किग व्यवस्था दशहरा मैदान, टाउन हाल, ज्ञान मन्दिर के पास, हाट मैदान, पुरानी नगर पालिका, हेमु कालोनी चौराहा से बर्फ फैक्ट्री के सामने, मीडिल स्कूल ग्राउन्ड जैन भवन के पास, राठौर परिसर के सामने

Related Post