Latest News

आईपीएल सट्टा किखते व्यापारी रंगे हाथ गिरफ्तार,मोबाईल लेपटोप सहित 10 लाख का लेखा जोखा बरामद

Neemuch Headlines November 3, 2020, 8:08 am Technology

नीमच। आईपीएल मैचों को लेकर नीमच जिले में सटोरिये काफी सक्रिय है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी इन सटोरियों की धर पकड़ में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। सोमवार को भी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश के दिशा निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन तथा केंट थाना प्रभारी अजय सारवान के कुशल नेतृत्व मेें पुलिस टीम ने चौकन्ना बालाजी के पास स्थित बं. नं. 58 में एक मकान पर दबिश देते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर दांव लगा रहे एक आरोपी को अपने शिकंजे मेें ले लिया। ज्ञात हो कि अब तक कि केंट पुलिस की यह तीसरी कार्यवाही हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10 के करीब पुलिस टीम स्थानीय बं. नं. 58 चौकन्ना बालाजी के पास स्थित एक मकान पहुंची। जहां दिल्ली व रॉयल चेलेन्ज बैंगलोर के बीच क्रिकेेट सट्टे पर खाईवाली करते गुणवंत पिता फकीरचंद जैन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वहीं इसके कब्जे 5 मोबाईल फोन, 1 लेपटॉप व करीबन 10 लाख का लेखाजोखा बरामद किया गया। अभी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

उक्त कार्यवाही उनि. सुमित मिश्रा के साथ ही सायबर सेल के प्रशांत जयंत, प्रदीप शिन्दे के साथ ही प्रआ. हेमंत ङ्क्षसह व महिला कांस्टेबल प्रिति कंडारा के द्वारा की गई।

Related Post