Latest News

अहिरवार समाज संघ का जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह 8 नवम्बर को

विकास सुथार October 29, 2020, 7:38 pm Technology

नीमच/मन्दसौर। अहिरवार समाज संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी एवं अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष अमानसिंह नरवरिया युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय अहीरवाल के निर्देशन एव मार्गदर्शन में अहिरवार समाज बंधुओं का नीमच से मंदसौर जिला कार्यकर्ता अधिवेशन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन 8 नवंबर 2020 रविवार को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय और प्रदेश के पदाधिकारी और उज्जैन इंदौर संभाग के पदाधिकारी राजस्थान के प्रतापगढ़ चित्तौड़ झालावाड़ के पदाधिकारी अहिरवार समाज एव वरिष्ठ जाने की उपस्थिति में प्रतिभावान प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा

यह जानकारी अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार, उज्जैन संभाग के संयुक्त सचिव किशन अहिरवार युवा संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर अहिरवार , आनंद अहिरवार समरथ अहिरवार ने दी।

Related Post