बालिकाओं की निशुल्क आवासीय शिक्षा के प्रकल्प सेवा मंदिर में शिवालय का भूमिपूजन हुआ

Neemuch Headlines October 20, 2020, 7:37 pm Technology

नीमच। जहां कन्याएं संस्कारित हो, वह राष्ट्र विकसित, सूदृढ़, सशक्त होगा।

कन्याओं के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षा और कौशल उन्नयन के लिये सेवा भारती ने सेवा मंदिर के माध्यम से जो बीड़ा उठाया हैवह अतुलनीय है।

यह विचार प्रख्यात जैन सन्त संयम रत्न विजय महाराज ने सेवा मंदिर परिसर में भगवान शिव मंदिर के भूमिपूजन समारोह मे व्यक्त किये।

सन्त संयम रत्न विजय मसा एवं सन्त भुवन रत्न विजय मसा की पावन निश्रा में यह आयोजन सोमवार प्रात: 11.30 बजे शुभ वेला में हुआ।

सन्त श्री ने कहा कि जिस वृक्ष पर फल नहीं लगते वह झुकता नहीं है।

यानि जो नम्र नही है वह झुकेगा नहीं। नमस्कार करना विनम्रता का प्रतीक है वात्सल्य माॅं में होता है।

उन्होने संघ प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमे, का वर्णन करते हुए कहा कि नमन उस धरा को बारम्बार किया जाता है जो हमें सुख, समृध्दि और समर्थ जीवन देती है। इस धरा के लिये जितना अर्पण किया जाय कम है।

शिक्षित, संस्कारित कन्या राष्ट्र की धुरी है। सेवा भारती के इस प्रकल्प के लिये सेवा और परोपकार के भावों से दिया जा रहा दान बेकार नहीं जाएगा।

सन्तश्री ने दान की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और कहा कि इस प्रकार के दान देने वाले का भण्डार कभी खाली नहीं होता। जीवन यदि परोपकार करते जिया जाय तो सार्थक हो जाता है। मुनिवर ने भगवान शिव का महात्म्य, त्रिशूल, नागदेव आदि का प्रसंग से जोड़कर सुन्दर वर्णन किया। आरंभ में स्वागत उद्बोधन एव्ं सेवा मंदिर प्रकल्प के निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रांत सेवा प्रमुख योगेश शर्मा ने कहा कि अभावग्रस्त परिवारों की प्रतिभावान बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा, शारिरीक, बौद्धिक विकास, रोजगारोन्मुखी दक्षता आदि के लिये विकास नगर में सेवा मंदिर सह आवास का प्रकल्प सन्जोया है।

परिसर में बालिकाओं की आवश्यकता के अनुसार समस्त सुविधाएं जुटाई जायेंगी।

इसमें दानदाताओं का सतत सहयोग मिल रहा है। बालिकाओं को संस्कारित बनाने के उद्देश्य से परिसर में शिव मंदिर के निर्माण हेतु आज भूमि पूजन किया है।

इस अवसर पर दानदाताओं का बहुमान सेवा भारती नीमच के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल तेल वाले एव्ं सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया तथा आभार अनिल पटवा द्वारा व्यक्त किया गया। भूमिपूजन कर अवलोकन किया:- कार्यक्रम के दौरान सन्त संयम रत्न विजय, भुवन रत्न विजय मसा आदि ठाना 2 के सानिध्य में शुभ मुहूर्त में सुधीजनो की उपस्थिति में सेवा मंदिर परिसर में भगवान शिव के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

साथ ही निर्माणाधीन सेवा मंदिर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर समाज सेवी माणकलाल सोनी, मनोहरसिंह लोढा, पारसमल डोसी, सुभाष डोसी, सोभागमल डोसी, प्रहलादराय गर्ग दडौलीवाले, मदनलाल वीरवाल, प्रितमकुमार खिमेसरा, निशांत जोशी सिन्गोली, विकास सुराना, ईश्वरलाल पाटीदार दलोदा, अशोक बागडी, मीना जायसवाल, मुकेश बंसल, सुबोध भंसाली, सलीम खिराजुद्दीन, सन्तोष चोपडा, सुनील पटेल, राजेन्द्र पहलवान, यशवंत यादव सहित गणमान्य नागरिक, मातृ शक्ति आदि उपस्थित थे।

Related Post