त्योहारों के समय नगरपालिका कुम्भकर्णी नीद में,दुर्घटनाओ के लिए कौन होगा जिम्मेदार- लक्ष्मीनारायण तोतला "आप"

Neemuch Headlines October 20, 2020, 10:55 am Technology

नीमच। वर्तमान में नीमच नगरपालिका का हाल बेहाल होने के साथ ही शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता

,चाहे नगरवासी दुर्घटनाओं से ग्रसित होते रहे , नगरवासियो से मात्र टैक्स वसूल करना ही नगरपालिका का मुख्य उद्देश्य बन गया है सुविधाओं से उसे कोई सरोकार नहीं है|

उक्त आरोप लगाते हुए आप के जिला कोषा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोतला ने नगरपालिका की कुम्भकर्णी नीद की और इशारा करते हुए बताया की उपनगर बघाना के लिए सबसे व्यस्त मार्ग पर कृष्णा नगर के तिराहे पर पानी की लाइन सुधारने के लिए एक खड्डा खोदा गया था जिसे 6 दिन हो गए है लेकिन नगरपालिका के अधिकारियो की कुम्भकर्णी नींद से न जागने के कारन आज भी वो खड्डा खुदा हुआ है

और प्रतिदिन दुर्घटनाओं कारन बन रहा है। तोतला ने कहा की पूर्व में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं प्रशासक प्रतिदिन अलग अलग वार्डो का भ्रमण कर शहर की स्थिति देखकर व्यवस्थाओ में सुधार करते थे लेकिन वर्तमान में तो मुख्य नगरपालिका अधिकारी का चेहरा भी राजशाही प्रवर्ति के कारन नगरवासी नहीं देख पाते है,

वर्तमान में जो भी सीएमओ नगर में आते है अपने आप को नगर के सेवक की जगह मालिक बन कर नगरवासियो के साथ राजशाही प्रवर्ति के समान व्यवहार करते है। और इसी का परिणाम है की अधिकारियो कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण न होने से नगर में जगह जगह अवस्वस्था व्याप्त होने के बाद भी उनमे कोई सुधार नहीं हो रहा है।

तोतला ने कहा की यह खड्डा नगरपलिका अधिकारियो कर्मचारियों की कुम्भकर्णी नींद का जीता जगता उदहारण है

जंहा रोज छोटी छोटी दुर्घटनाये कारित होने के साथ ही कृष्णा नगर रहवासियों को जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही नाली का गन्दा पानी भी इसी पानी की लाइन के साथ आवागमन कर पानी को दूषित कर रहा है शायद नगरपालिका को किसी बड़ी घटना का इंतज़ार है।

अगर समय रहते नगरपालिका अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन नहीं लाती है तो मजबूरन हमें कोरोना काल में भी अग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेंगा।

Related Post