मांग हुई पूरी स्थाई पशु चिकित्सक कि हुई स्थाई नियुक्ति

प्रदीप जैन October 20, 2020, 10:50 am Technology

 सिंगोली। उज्जवल भारत अभियान के सिंगोली महासचिव महेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा लम्बे समय से स्थाई पशु चिकित्सक के अभाव मैं मुक जीव व गौमाता को समय पर इलाज न मिल पाने से इलाज के अभाव मे हो रही गौमाता की मौतो से आहत होकर नगर सिंगोली मे स्थाई पशु चिकित्सक की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विधायक मंत्री व कलेक्टर से की जा रही थी

जिस पर संज्ञान लेते हुए उज्जवल भारत अभियान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन , गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष नारायण सोमानी जावद व भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर द्वारा मांग को रखा गया।

मांग कि गम्भीरता को समझते हुए कलेक्टर द्वारा सिंगोली मे स्थाई पशु चिकित्सक के पद पर नयागांव नीमच मे अपनी सेवा दे रहे

डाः प्रमोद त्रिपाठी को सिंगोली के लिऐ नियुक्त किया है जो नगर सिंगोली क्षैत्र मे अपनी सेवाएं प्रदान करेगे क्षैत्र मे पशु चिकित्सक कि स्थाई नियुक्त होने से पशु पालको व गौभक्तो मे हर्ष कि लहर है। महेंद्र सिंह राठौड़ ने मांग कि पुर्ति कराने वाले सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Post