गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज युवा संघ की नगर इकाई का हुआ गठन

प्रदीप जैन October 19, 2020, 7:13 pm Technology

 सिंगोली! गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल का गठन रविवार को स्थानीय गौतमालय भवन पर किया गया

जिसमें सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष सत्यनारायण भुवालिया, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, केदार शर्मा घनश्याम (बन्टू) शर्मा, सचिव चितरंजन शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री नलीन शर्मा, संरक्षक राजेन्द्र जोशी, प्रचार प्रसार प्रमुख दिव्यांश जोशी को सर्वसम्मिति से नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उप सचिव बाबूलाल शर्मा, महासभा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, विधि मंत्री निशांत जोशी समाज के वरिष्ठ ओंकारलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, बंशीलाल शर्मा, शैलेश शर्मा, कमल शर्मा आदि के साथ बड़ी संख्या में युवा उपस्तिथ थे।

चित्तोड़ से आये राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संघठन मंत्री योगेश जोशी और आनंद शर्मा का मार्गदर्शन युवाओ को मिला।

बैठक का संचालन राजेन्द्र जोशी ने किया आभार बबलू शर्मा ने माना।

Related Post