जनता के सहयोग से आप लड़ेंगी स्थानीय चुनाव -आप पार्टी

Neemuch Headlines October 18, 2020, 9:18 pm Technology

नीमच। आज आम आदमी पार्टी की पदाधिकारियों की मीटिंग कोविड 19 के नियमानुसार पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई।

उक्त बैठक में आने वाले स्थानीय नगरपालिका चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई जिसमे प्रमुखता से यह निर्णय लिया गया की स्थानीय चुनाव दिल्ली की तर्ज पर जनता के चंदे के सहयोग से चुनाव लड़कर क्षेत्र में सवच्छ राजनीती की शुरुवात की जावेंगी जिसमे घर घर जाकर आशीर्वाद स्वरुप जनता से सहयोग राशि लेकर चुनावी खर्च किया जावेंगा।

विस्तृत जानकारी देते हुए आप के जोन अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया की आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण देश में जंहा जंहा भी स्थानीय चुनाव होंगे वहाँ वहाँ स्वच्छ राजनीती के लिए चुनावी समर में उतरकर भ्रष्ट राजनीती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। इसी के अंतर्गत आज नीमच में भी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की नीमच नगरपालिका चुनाव में पार्टी सभी 40 वार्डो से चुनाव लड़ेंगी। और इसके लिए प्रत्येक वार्ड से आम जन से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक व्यक्तियो से आवेदन आमंत्रित किये जावेंगे और क्षेत्र में उनके आचरण का सर्वे कर प्रत्याक्षी बनाया जावेंगा। आप के जिला अध्यक्ष अशोक सागर ने कहा की अतिशिग्र आवेदन आमंत्रित कर सर्वे का कार्य पूर्ण कर पूरी ताकत से नगरपालिका का चुनाव लड़ कर भ्रस्ट राजनीती का अंत किया जावेंगा।

आज की बैठक में आप महिला शक्ति राजिंदर कौर एवं दीपमाला राणा ,युवा संघठन के लविश कनोजिया ,राकेश पाटीदार ,जाबिर हुसैन एवं लक्ष्मीनारायण तोतला ने भी अपने अपने सुझाव बैठक में रखे।

Related Post