नीमच जिले के गाँव भाटखेड़ी बुजुर्ग के रहने वाले युवा कवि दुर्गेश राव साहित्य संगम संस्थान द्वारा उत्कृष्ट साहित्यक सेवाओ और पुस्तक पत्रिका के कुशल सम्पादन हेतु श्रेष्ठ सम्पादक सम्मान से सम्मानित हुए।
उभरते हुए इस युवा कवि ने साहित्य क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई है।
इन्होंने कई मंचो पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी है।
इसके साथ ही दूरदर्शन चैनल , णमोकार चैनल और साधना टीवी जैसे चैनल पर भी अपने काव्यपाठ की प्रस्तुति दे चुके है।
इनकी रचनाएँ कई अखबार पत्र पत्रिकाओ में और विदेशो में भी प्रकाशित हुई है। कवि दुर्गेश राव इससे पूर्व गुरु गोविंद सम्मान , हिंदी सेवी सम्मान , साहित्य साधक सम्मान, माँ वागेश्वरी सम्मान ,फ़िल्म गीतकार सन्तोष आनन्द जी द्वारा भी सम्मानित है।
अभी वर्तमान में संगम सवेरा पत्रिका के सम्पादक पद पर कार्यरत है।
श्रेष्ठ सम्पादक सम्मान की इस विशेष उपलब्धि से कवि दुर्गेश राव ने अपने गाँव और परिवार का नाम रोशन किया, तथा
सभी इष्ट मित्रो ने कवि दुर्गेश राव को बधाईया और शुभकामनाएं दी।