मानवता की सेवा के लिए हम सभी को तत्पर रहना चाहिए अर्चना तिवारी

Neemuch Headlines October 16, 2020, 2:46 pm Technology

निराश्रित बुजुर्ग महिलओं काे राशन किट वितरित किए

नीमच। इनरव्हील क्लब नीमच केंट द्वारा पीडित मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है।

इसी कड़ी में गुरुवार नयाबाजार में निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं को राशन किट का वितरण किया गया।

इनरव्हील क्लब नीमच केंट अध्यक्ष अर्चना तिवारी ने कहा व्यक्ति जीवन में धन कमाता है तो उसे इस बात को याद रखना चाहिए की समाज सेवा का दायित्व भी उसी का है।

मानव की मानव की सेवा के लिए कार्य कर सकता है।

इस बात को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र में आगे आकर कार्य करने में इनरव्हील क्लब नीमच केंट भी अपना दायित्व निभा रहा है।

खुश रहने के लिये हमें सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सभी से खुश होकर मिल कर मुस्कान बांटते रहना चाहिए। इनरव्हील क्लब नीमच केंट द्वारा जरुरंतमंदो के लिए लगातार सेवा कार्य किए जा रहे है। इस मौके पर सचिव पायल गर्ग, सह-सचिव सारिका जायसवाल, दिव्या लालवानी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Related Post