सुवासरा। मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू भाजपा संघठन के निर्देश पर सुवासरा नगर पहुंचे।
जहाँ भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग के समर्थन में नगर में जनसंपर्क किया।
साथ ही भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सांसद गुप्ता के साथ प्रचार रथ को हरी झंडी देकर क्षेत्र में प्रचार हेतु रवाना किया।
विधायक मारू ने सुवासरा चुनाव कार्यालय पर भाजपा के नगर मण्डल के पदाधिकारीयो एवं भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। विधायक मारू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोटर साइकिल पर सुवासरा नगर का भृमण किया।
विधायक मारू ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुवासरा नगर के वार्ड छह में बंजारा मोहल्ला में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह ढंग को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की विधायक मारू का बंजारा मोहल्ला निवासियों ने गर्म जोशी स्वागत कर उन्हें हरदीप सिंह को विजयी बनाने के संकल्प का समर्थन किया।
घर घर जनसपंर्क के साथ चौपाल चर्चा के जनसभा भी की। विधायक मारू ने जानकारी देते कहा कि सुवासरा नगर में जनसंपर्क के दौरान अपार समर्थन मिल रहा है।
भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग की उपचुनाव में जीत होगी।