Latest News

आकाशमंडल में 9 व 10 सितंबर को दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दौरान 9 में से 8 ग्रह उच्च व अपनी राशि में रहेंगे

Neemuch Headlines September 10, 2020, 8:43 am Technology

उज्जैन 9 व 10 सितंबर को पैदा हुए बालक/बालिका बेहद भाग्यशाली होंगे। इस समय में जन्में बालक धनवान, भाग्यशाली, सर्वगुण सम्पन्न व महान व्यक्ति होंगे, क्योंकि जब 2 या 3 ग्रह कुंडली में उच्च व स्वराशि में होते हैं तब जातक भाग्यशाली माना जाता है,

लेकिन इन दो दिनों में 9 में से 8 ग्रह अपनी राशि व उच्च राशि में होंगे।

१:-मंगल अपनी राशि मेष में होंगे:-

9 व 10 सितंबर को मंगल अपनी राशि मेष में होंगे जो रूचक योग बनाएंगे।

२:-चंद्रमा:-अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे, जिससे जातक सुंदर व धनवान होगा।

३:-राहु-केतु:- राहु अपनी उच्च राशि मिथुन व केतु धनु राशि में होंगे।

४:-बुध:- बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे। इस राशि मे बुध ग्रह उच्च का भी होता है।

५:-गुरु:- वहीं गुरु धनु राशि में, जो उनकी अपनी राशि है।

६:- सूर्य ग्रह:- सूर्य ग्रह अपनी स्वराशि सिंह में रहेगा।

७:-शनि-मकर स्वयं की राशि में होंगे:- वहीं शनि मकर स्वयं की राशि में होंगे। इससे ऐसे योग में जन्मे बालकों का स्वयं का मकान होगा व उच्च पद प्राप्त करेगा।

ऐसे जातक भाग्यशाली, राजाओं के समान विचार एवं भाग्य का निर्माण करने वाले होंगे। इनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी।

"ज्योतिषार्चय पं श्रीराम शर्मा बडवई उज्जैन (म.प्र.)

Related Post