मंदसौर । मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा एवं सदस्य श्रीमती सोनम निनामा 3 जून 2026, 4 जून 2026 व 5 जून 2026 को मंदसौर प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य 3 जून 2026 को दोपहर 1:30 बजे निमच से प्रस्थान कर मंदसौर आयेंगे। मंदसौर आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 4 जून 2026 को मंदसौर जिले में संचालित शासकिय व अशासकिय संस्थाओं का निरिक्षण एवं रात्रि विश्राम करेंगे। 5 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे मंदसोर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे।