Latest News

लंबे समय के इंतज़ार के बाद मनासा क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश किसानो के चेहरे खिले, फसलो को मिला नया जीवन

राकेश राठौर August 5, 2020, 8:15 pm Technology

मनासा । श्रावण मास की बिदाई और भादों मास के पहले दिन अच्छी झमाझम वर्षा हुई है। मंगलवार को सुबह से वर्षा की शुरूआत हो गई थी। दोपहर बाद फिर जोरदार बारिश होते रही। करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश से शहर सरोबोर हो गया। लंबे समय बाद लोगों को इस तरह की बारिश देखने को मिली। तेज बारिश का लोगों ने स्वागत किया। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उनका कहना था कि हमारे खेत में पानी नहीं था। इस तरह की बारिश का ही इंतजार था। अब वर्षा होने से खेतों में पानी भरेगा। दोपहर बाद हुई वर्षा के बाद मौसम खुल गया। कभी तेज धूप खिली रही तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। इस बारिश से ठंडक आ गई है। धूप निकलने के बाद भी लोगों को उमस का सामना नहीं करना पड़ा। बारिश के दौरान तो सड़कों में पानी भर कर बहा। शहर के कई क्षेत्रों में सड़कों में पानी भर गया। जो धीरे धीरे कर नालियों के माध्यम से बाहर निकला। लेकिन गत कुछ दिनों से वर्षा हो रही है। खेतों में दरार आ गई थी। अब उन दरारों में भी पानी भर गया। जिससे खेत भी लहलहा उठेंगे। कोई बिना किसी छाता या रेनकोट के तो कुछ पूरी सुरक्षा के साथ निकल रहे थे। छोटे पुल और बड़े पुल से बारिश के बीच भी लोग आ जा रहे थे। कुछ तो बारिश से भीगते हुए निकल रहे थे। लंबे समय बाद हुई वर्षा का आनंद उठा रहे थे। खाद डालने निकल पड़े किसानः वर्षा हो जाने से किसानों को यूरिया खाद डालने का मौका मिल गया है। सूख रही फसल को जीवित करने के लिए धान की फसल में यूरिया देने का यह शानदार मौका मिला है। किसानो ने कै खबर को जानकारी देते हुए बताया कि उनके खेत में बिल्कुल भी पानी नहीं था। खाद डालना जरूरी था। पानी का हम इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारिश हुई है और खेत में नमी दिखाई दे रही है तो हम यूरिया खाद का छिड़काव शुरू कर दिए हैं। ताकि फसलों को फायदा मिल सके।

Related Post