Latest News

800 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विरेन्द्र पाटीदार July 24, 2020, 5:00 pm Technology

छोटीसादड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं पुलिस उप अधीक्षक परबतसिंह जैतावत तथा थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने नाकेबंदी के दौरान कार्रवाही करते हुए मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से परिवहन कर रहे 800 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक बलवंत सिंह हेड कांस्टेबल उमेदसिंह, कांस्टेबल महेशचंद्र, मान सिंह देवेंद्रसिंह व महिपाल सिंह बड़ीसादड़ी मार्ग पर नाकेबंदी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसके पास 800 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। पुलिस ने उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम विनोद पुत्र फतेहलाल लौहार निवासी लोहारिया खेडा थाना बडीसादडी बताया। पुलिस ने उसकेे कब्जे से 800 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर उसको एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Post