Latest News

सोशल डिस्टनसिंग व मास्क के साथ हरियाली अमावस्या पर दुर्गा महिला मंडल ने शिव मंदिर पर किए भजन

मनीष चाँदना July 20, 2020, 9:16 pm Technology

नीमच। इंदिरानगर के पास स्थित क्लासिक क्रॉउन से लगे गणपति नगर के सामने खेल मैदान परिसर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर श्री दुर्गा महिला मंडल की सदस्याओ द्वारा हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर भजनों की प्रस्तुति का आयोजन कर भोले की भक्ति की गई!

इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा ढोल की थाप पर मजीरो की ताल के साथ भोले की भक्ति में झूम एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी! श्री दुर्गा महिला मंडल की सदस्याएं वैसे तो हर अवसर पर भगवान नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में भजनों का आयोजन करती है। सोमवार को सोमवती हरियाली अमावस्या के अवसर पर भजनों का विशेष आयोजन किया गया। भजनों के दौरान दुर्गा महिला मंडल के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने अपने अपने मुंह पर मास्क भी लगा रखे थे। इस अवसर पर श्री दुर्गा महिला मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित थी।

Related Post