Latest News

नव जागृति राजपूत युवा संघठन कि बैठक गांव भाटखेडी बुजुर्ग मे सम्पन्न

Neemuch Headlines July 18, 2020, 9:50 am Technology

भाटखेड़ी। नव जागृति राजपूत युवा संघठन कि बैठक गांव भाटखेडी बुजुर्ग मे सम्पन्न हुई जिसमें प्रशासन के आदेशा अनुसार सोश्यल डिस्टेंसिंग का पुरा पालन करते हुए नवजागृति राजपूत युवा संघठन कि कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

जिसमें रोहित सिंह गहलोत भाटखेड़ी अध्यक्ष, भंवर सिंह तंवर उपाध्यक्ष, पूरन सिंह पालसोड़ा महामंत्री, लाखन सिंह झाला जमुनिया रावजी कोषाध्यक्ष, जुझार सिंह चुंडावत सरवानिया महाराज सलाहकार, प्रदीप सिंह सिसोदिया बावल मीडिया प्रभारी , विक्रम सिंह देवड़ा बागरेड संघ संरक्षक, प्रभु सिंह चौहान आमलीखेड़ा सह संरक्षक, मंगल सिंह देवड़ा भाटखेड़ी संचालक, श्याम सिंह कच्छावा बावल, अर्जुन सिंह चुंडावत सौम्या, गोविंद सिंह चुंडावत सौम्या, शंकर सिंह सोलंकी जमुनिया रावजी, अर्जुन सिंह राठौड़ बावल, विक्रम सिंह राठौड़ भाटखेड़ी, ज्ञानेंद्र सिंह राठौड़ पिपलिया रावजी, नरेंद्र सिंह राठौड़ सौम्या को प्रचारक स्वरूप समिति सदस्य नियुक्त किया गया व राजपूत समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा कर सर्व सहमति से 2021 मे विवाह सम्मेलन आयोजित हो इस पर जोर दिया गया।

जिसमें सभी पधारे हुए राजपूत सरदार भाईयों ने सहमति देकर सहयोग की बात कहीं व संगठन वह समाज को प्रगति देने के लिए समाज में सामूहिक रूप से मदद स्वरूप उगाई कि बात पर चर्चा की गईं। महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली महाराणा प्रताप सेवा ट्रस्ट के महासचिव द्वारा सभी कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएं दी गई। साथ ही संगठन व समाज की प्रगति के लिए अपने-अपने पदों का निर्वाह करते हुए जिम्मेदारी से अपने अपने दायित्व पर खरा उतरने की सभी सरदारो से आशा और उम्मीद जताई व सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Related Post