Latest News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित

Neemuch headlines July 27, 2026, 4:41 pm Technology

नीमच । महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार -2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन कराने की अपील की है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। यह पुरस्कार साहस, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित छह श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। पात्रता के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होना आवश्यक है तथा संबंधित क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि होना चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों एवं बाल देखरेख संस्थाओं से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सभी नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे तथा अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इच्छुक एवं पात्र बच्चे अथवा उनके अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने बताया है, कि पात्र बच्चों के नामांकन के साथ-साथ की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय-सीमा में संचालनालय को भेजी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post