Latest News

वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास, मंदसौर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी बैरागी का वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने किया अभिनंदन

Neemuch headlines July 26, 2026, 6:05 pm Technology

नीमच। श्री वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास, मंदसौर के अध्यक्ष पद पर श्री नरेन्द्र जी बैरागी (अत्री माताजी) के सर्वसम्मति से मनोनयन पर वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कहा कि श्री नरेन्द्र जी बैरागी एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में छात्रावास निश्चित रूप से शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं संगठन के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा। छात्रावास समाज की अमूल्य धरोहर है, जो वर्षों से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु बेहतर वातावरण उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में एक दूरदर्शी एवं सक्रिय नेतृत्व छात्रावास के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समाज ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नरेन्द्र जी बैरागी छात्रावास के विकास, नव निर्माण एवं विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी ट्रस्टियों, समाजजनों एवं वरिष्ठजनों के सहयोग से संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ एवं समाजहित के अनेक रचनात्मक कार्य गति प्राप्त करेंगे। वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा एवं संगठन है। छात्रावास जैसी संस्थाएँ समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती हैं। ऐसे में श्री नरेन्द्र जी बैरागी का अध्यक्ष पद पर चयन पूरे वैष्णव बैरागी समाज के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है। समाज को पूर्ण विश्वास है कि वे सभी समाजजनों को साथ लेकर पारदर्शिता, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाज की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरेंगे। समस्त वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की ओर से श्री नरेन्द्र जी बैरागी को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की गई। उक्त जानकारी वैष्णव बैरागी समाज जिला नीमच की जिला मीडिया प्रभारी भानुप्रिया बैरागी द्वारा प्रदान की गई।

Related Post