सिंगोली में 15.65 करोड़ से बनेगा 50 बेड का सिविल अस्पताल, विधायक सखलेचा ने किया भूमि निरीक्षण

प्रदीप जैन July 26, 2026, 7:45 am Technology

सिंगोली:- जावद विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक *ओमप्रकाश सखलेचा* ने शनिवार को सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 15 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 30 बिस्तरों से बढ़ाकर 50 बिस्तरों में उन्नयन होने वाले सिविल अस्पताल की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।

भूमि निरीक्षण के बाद हुई बैठक में नागरिकों और चिकित्सकों ने अस्पताल में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया। *विधायक सखलेचा ने ऑन द स्पॉट भोपाल के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर खाली पद शीघ्र भरने और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।* सखलेचा ने कहा _"स्वास्थ्य मेरी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को घर के पास ही त्वरित और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, इसके लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।"_ *निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि:* नगर परिषद अध्यक्ष *सुरेश बगड़ा*, नगर परिषद उपाध्यक्ष *मोतीलाल धाकड़*, जिला भाजपा महामंत्री *अशोक विक्रम सोनी*, नगर भाजपा अध्यक्ष *लोकेश पटवा*, मंडल महामंत्री *ओंकारलाल धाकड़* और *राकेश जोशी* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *स्वास्थ्य विभाग से* अस्पताल प्रभारी डॉक्टर *ईतेश व्यास* सहित CHC का समस्त स्टाफ मौजूद था। 50 बेड के नए सिविल अस्पताल से सिंगोली और आसपास के ग्रामीण अंचल के हजारों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Related Post