Latest News

जीरन की नित्य श्रम सेवा साधना टोली पहुंची आवरी माताजी, मंदिर परिसर में फैली गंदगी, कचरे को चंद घंटे में संवार दिया।

भगत मांगरिया July 26, 2026, 6:18 pm Technology

चीताखेड़ा। संघ शताब्दी वर्ष में सेवा साधना और पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन के महान संकल्प के साथ शुरू हुआ स्वयंसेवकों का अनूठा अभियान सफलता पूर्वक रविवार को 381 वां दिन पूर्ण कर चुका है। पिछले वर्ष 10 जुलाई को जीरन के बीस भुजा माताजी मंदिर परिसर से प्रतिदिन एक घंटा श्रमदान करने का जो सिलसिला चंद सदस्यों से शुरू किया था, जैसे जैसे बढ़ते गए कारवां बनता गया आज बड़ी संख्या में सदस्यों की टोली बन चुकी है जिन्होंने क्षेत्र के दो दर्जन प्रमुख स्थानों की दशा और दिशा दोनों बदल कर रख दी है। नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली ने शुरुआत स्वच्छता से की थी, जो देखते ही देखते प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के एक महाभियान में बदल गई। नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली की निष्ठा, समर्पण और अटूट परिश्रम का ही परिणाम है कि आज रविवार को आवरी माताजी मंदिर पूरा परिसर में फैली गंदगी और कचरे को चंद घंटे में सफाई कर संवार कर गंदगी से मुक्त कर दिया। दलगत राजनीति से उपर उठकर, ना कोई दिखावा राजनीति से परे होकर नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली की इस अभियान की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि यहाँ न तो कोई मार्गदर्शक है और न ही कोई दिशा-निर्देश देने वाला। यहाँ न कोई बुलाने आता है और न कोई रोकने वाला है। जिसके भी मन में राष्ट्र और समाज की सेवा का संकल्प जागृत होता है, वह अपने विवेक से स्वतः ही इस टोली का हिस्सा बनकर श्रमदान में जुट जाता है। इस संकल्प में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छानुसार समय का दान कर सकता है। चारों ओर हो रही सराहना व बधाई का दौरआज इन सभी स्थानों पर स्वच्छता, सघन पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का कार्य देखकर हर क्षेत्र वासी अभिभूत है। इस भागीरथ प्रयास और ऐतिहासिक संकल्प के 381 वां दिन (381 घंटे) पूर्ण होने पर अभियान से जुड़े सभी निष्ठावान नित्य श्रम साधना साप्ताहिक टोली एवं सहयोगी नागरिकों को मंदिर समिति द्वारा बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

Related Post