नीमच। थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स की तस्करी करते 01 पल्सर मोटरसायकिल सहित कुल 03 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 19.04.26 को नीमच -मनासा रोड पर करंट वाले बालाजी मंदिर के पास थाना नीमच सिटी पर वाहन चैकिंग की जाकर मालखेडा तरफ से एक संदेही पल्सर मोटरसायकिल आई, जो नाकाबंदी देखकर मोटरसायकिल पल्टा कर भागने का प्रयास किया, जो फोर्स की मदद से रोककर उनकी तलाशी के दौरान आरोपीयो के पेंट की जेब व बैग के अंदर भरा कुल 06 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व 150 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई तथा आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
मौके की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15,22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया व गिर. आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान थाना प्रभारी एवं पुलिस थाना नीमच सिटी व सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा ।