Latest News

सोने की कीमतों में फिर बदलाव, जानें 18K, 22K और 24K का भोपाल-दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों का रेट

Neemuch headlines March 31, 2026, 1:31 pm Technology

सोने-चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है। अगर आप मार्च महीने की आखिरी तारीख को सोना या चांदी खरीदने के लिए की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए। मंगलवार सुबह सोने के दाम में ₹1030 प्रति 10 ग्राम की का उछाल आया है वहीं चांदी के भाव में भी ₹5000 की बढ़त हुई है। इससे पहले सोमवार (30 मार्च 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,48,410 और चांदी का भाव ₹2,45,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।

आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट… प्रमुख शहरों का चांदी का भाव:- 10 ग्राम: ₹2,500 100 ग्राम: ₹25,000 ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर । ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,12,120 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,12,020 ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,11,970 चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,14,600

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,37,000 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,36,900 ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,36,850 चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,36,700

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में) मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,49,440 ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,49,340 ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,49,290 ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,49,130 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) होता है सबसे शुद्ध सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट पर 999 लिखा होता है।

इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है। 18 कैरेट (75.0% शुद्ध)/20 कैरेट (83.3% शुद्ध) 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसका अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में उपयोग होता है। 20 कैरेट पर सोने पर 833 लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है। 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें। यही कारण है कि ​ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

Related Post