Latest News

सोने के भाव गिरे, चांदी महंगी हुई या सस्ती? जानिए इंदौर-भोपाल, जयपुर-लखनऊ समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

Neemuch headlines March 24, 2026, 6:13 pm Technology

सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। अगर आप घर-परिवार में शादी-ब्याह या आगामी त्योहारों के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। मंगलवार सुबह सोना के दाम में ₹2940 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,40,500 रुपये से 1,41,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।

वहीं चांदी में ₹5,000 (प्रति किग्रा) का उछाल आया है, जिसके बाद देश भर में चांदी का औसत भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार (23 मार्च 2026) को 24 कैरेट का

सोना का दाम ₹1,43,440 और चांदी के भाव ₹2,30,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था।

प्रमुख शहरों का 18 कैरेट सोने का भाव :-

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,05,410 और

​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,05,310 चल रहा हैं।

इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,05,260 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,08,200 चल रहा है।

प्रमुख शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,28,800 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,28,700 पहुंच गया है।

इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,28,650 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर ₹1,30,000 चल रहा है। प्रमुख शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,40,500 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,40,400 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,40,350 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,41,820 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,35,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं । चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,40,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

Related Post