Latest News

मिथुन-सिंह वालों के खुलेंगे बरकत के द्वार, मीन को पार्टनरशिप में होगा लाभ, जानते हैं आज का भविष्यफल

Neemuch headlines June 22, 2026, 8:04 am Technology

मेष राशि:-

सेहत और रोजमर्रा के काम में आज एक नई स्पष्टता आएगी मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और रोजमर्रा के कामों के लिहाज से अच्छा है। चंद्रदेव आज उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में कन्या राशि में हैं, जो सेवा, सफाई और विश्लेषण करने का नक्षत्र है। लिहाजा जो काम बहुत दिनों से लंबित हो, जो जांच टाली जा रही हो या जो पुरानी तकलीफ है, उसके बारे में आज कदम उठाएं। घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है और बुधदेव आज घर वाले घर में आने वाले हैं, जिससे घर की बातचीत में नई भावनात्मक गहराई आएगी। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में हैं जिससे धन में एक स्थिर और मजबूत कोशिश जारी है। हालांकि, आज बहुत ज्यादा विश्लेषण में न उलझें, कभी-कभी सोचना बंद करके बस काम करना ही सबसे अच्छा होता है। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6 उपाय: आज घर साफ करें, गंदे पड़े घर के कोनों की खासतौर पर सफाई करें। मन को सुकून मिलेगा।

वृष राशि:-

रचनात्मक काम में आज एक नई सोच आएगी जो आगे काम आएगी वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और बातचीत दोनों के लिहाज से अच्छा है। चंद्रदेव आज उत्तरफाल्गुनी में पांचवें घर में हैं, जिससे रचनात्मक काम में कल जैसी भावुकता की जगह आज एक व्यावहारिक और साफ सोच आएगी। बातचीत के तीसरे घर में बृहस्पति, शुक्रदेव के साथ आज बुधदेव भी आने वाले हैं, तीनों का साथ बता रहा है कि आज जो बात करेंगे उसमें एक खास असर और गहराई होगी। लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में लग्न पर हैं, जिससे आत्मविश्वास और दृढ़ता दोनों मिलकर एक नई पहचान बना रहे हैं। हालांकि, जिद में न आएं, लचीलापन भी जरूरी है। प्रेम जीवन में आज घर का माहौल प्रेमपूर्ण रहेगा। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6 उपाय: आज घर में कोई पुराना बिना इस्तेमाल में आने वाला सामान किसी जरूरतमंद को दें, जगह भी बनेगी और मन भी हल्का होगा।

मिथुन राशि: -

घर में आज एक भावनात्मक ताजगी आएगी, जिसकी लंबे समय से जरूरत थी मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घर और परिवार के मामले में एक नई शुरुआत जैसा है। बुधदेव आज आपकी राशि छोड़कर कर्क में प्रवेश कर रहे हैं, यानी बातचीत में अब तर्क से ज्यादा भावना का रंग आएगा। घर में पैसों के मामले में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बेहद शुभ है। आज घर से जुड़ी कोई खरीदारी या निवेश करना फलदायी होगा। सूर्यदेव और बुधदेव का लग्न पर आखिरी जोड़ बता रहा है कि बौद्धिक ऊर्जा अभी भी अपने शिखर पर है। चंद्रदेव घर वाले भाव में व्यावहारिक और उपचारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। किसी पुराने घरेलू मुद्दे को आज नए नजरिए से देखें, हल निकल सकता है। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5 उपाय: आज घर में परिवार के साथ पुराने गाने सुनें, वो पल सबको एक साथ लाएगा।

कर्क राशि: -

आज बातचीत में एक नई मिठास और गहराई रहेगी कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और आकर्षण के लिहाज से बेमिसाल है। बुधदेव आज आपकी अपनी राशि में प्रवेश करेंगे और बृहस्पति तथा शुक्रदेव पहले से ही लग्न पर हैं। तीनों का एक साथ लग्न पर होना एक ऐसा संयोग है, जो बहुत कम बनता है। आज आप जहां भी जाएंगे, जो भी बात करेंगे, उसमें एक ऐसी गर्माहट और बुद्धि का मेल होगा जो दूसरों को खींचेगा। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में एक स्थिर और मजबूत कमाई की ऊर्जा दे रहे हैं। लग्नेश चंद्रदेव बातचीत वाले घर में व्यावहारिक स्पष्टता दे रहे हैं। आज किसी जरूरी बात को सहजता से कहने का सही मौका है। शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2 उपाय: आज किसी बुजुर्ग से मिलें या उन्हें फोन करें और उनकी बात ध्यान से सुनें।

सिंह राशि: -

पैसों में आज व्यावहारिकता और धन वाले घर में एक नई साफ सोच आएगी सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और वाणी के मामले में अच्छा है। चंद्रदेव आज दूसरे घर में उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, जिससे पैसों के मामले में कल जैसी भावुकता की जगह आज एक व्यावहारिक और साफ सोच आएगी। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं, बुधदेव भी आज वहीं आने वाले हैं। लिहाजा आज कुछ वक्त एकांत में बिताएं, मन को गहरी शांति मिलेगी। लग्नेश सूर्यदेव और बुधदेव लाभ वाले घर में हैं, जिससे नेटवर्किंग से कुछ अच्छा हाथ लग सकता है। मंगलदेव करियर में एक स्थिर और मजबूत कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, केतु लग्न के करीब है, इसलिए जमीन से जुड़े रहें। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 2 उपाय: आज कुछ देर धूप में बैठें और एक कागज पर अगले एक महीने की प्लानिंग बनाएं।

कन्या राशि: -

आज व्यक्तित्व में एक खास स्पष्टता और ताकत है कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से खास है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी अपनी राशि पर उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हैं। यह नक्षत्र सेवा, उपचार और व्यावहारिक बुद्धि का है। आज जो भी काम करेंगे उसमें एक ऐसी साफ सोच और मेहनत दिखेगी जो दूसरों को भी अच्छी लगेगी। लग्नेश बुधदेव आज कर्क में जा रहे हैं, जिससे करियर में नया भावनात्मक नजरिया आएगा। लाभ के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पैसों के लिए बेहद शुभ है। मंगलदेव भाग्य में एक स्थिर और दृढ़ कोशिश का साथ दे रहे हैं। हालांकि, खुद के और दूसरों के लिए जरूरत से ज्यादा पर्फेक्ट होने की उम्मीद न रखें, थोड़ा ढील दें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1 उपाय: आज सुबह किसी की एक ऐसी मदद करें, जिसकी उन्हें उम्मीद न हो, दिन भर मन खुश रहेगा।

तुला राशि: -

करियर में आज कोई नया कदम उठाने में देर न करें तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मोर्चे पर बेहद अच्छा है। लग्नेश शुक्रदेव और बृहस्पति दोनों दसवें घर में पुष्य नक्षत्र में हैं। बुधदेव भी आज वहीं आने वाले हैं। इन तीनों का करियर वाले घर में होना बता रहा है कि आज जो भी बड़ा कदम उठाएं वो टिकाऊ होगा। चंद्रदेव एकांत वाले वाले 12वें घर में उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हैं, जिससे आज मन थोड़ा अस्थिर हो सकता है। शांत बैठे या ध्यान करें। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं। मंगलदेव रिश्तों में एक स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। हालांकि, रिश्तों में किसी बड़ी मांग को लेकर आज झिझक न रखें, सीधे कहें। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6 उपाय: आज अपनी पसंद का एक पौधा घर लाकर लगाएं, यह नई शुरुआत का अच्छा संकेत होगा।

वृश्चिक राशि: -

भाग्य में आज तीन ग्रहों का साथ किसी अटके काम को आगे बढ़ा सकता है वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मामले में बेहद अच्छा है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों नौवें घर में एक साथ हैं। इनका साथ बता रहा है कि जो काम बार-बार अटकता रहा हो उसे आज हाथ लगाएं, रास्ता निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव अब वृषभ राशि में साझेदारी वाले घर में हैं जिससे रिश्तों में एक नई स्थिरता और गहराई आ रही है। आज के दिन जल्दबाजी की जगह धैर्य ने ले ली है। चंद्रदेव आज लाभ स्थान पर व्यावहारिक और उपचारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। आपकी सोशल नेटवर्किंग बढ़ेगी, दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि, आज किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्लेषण न करें। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8 उपाय: आज किसी पुराने काम की फाइल या कागज देखें जो अटका हुआ हो, एक छोटा सा कदम आज उठाएं।

धनु राशि:-

आज व्यवहारिकता से काम लेंगे धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और छुपी ताकत का है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों आठवें घर में हैं। यह वो घर है जहां अचानक मिलने वाले फायदे और छुपे रहस्य रहते हैं। कल के बाद आज फिर कोई ऐसी खबर या मौका सामने आ सकता है जो उम्मीद से परे हो। पार्टनर के साथ बातचीत में आज एक भावनात्मक गहराई और व्यावहारिकता का मेल होगा। मंगलदेव सेहत और मुकाबले वाले घर में एक स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। चंद्रदेव कार्यस्थल वाले दसवें घर में उत्तरफाल्गुनी की व्यावहारिक और उपचारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। ऑफिस में आज अकेले अपने काम पर फोकस करें। आज एकांत में बिताया वक्त बेहद कीमती होगा। शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 उपाय: आज सुबह थोड़ी देर किसी मंदिर में जाएं या घर में ही शांत होकर बैठें।

मकर राशि: -

साझेदारी में आज का दिन टिकाऊ फैसले लेने का है मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में बेहद शुभ है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों सातवें घर में हैं। जब तीन बड़े और शुभ ग्रह साझेदारी के घर में हों तो रिश्तों में एक गहरी, टिकाऊ और भावनात्मक मजबूती आती है। कोई रिश्ता पक्का करना हो या कोई कारोबारी समझौता करना हो, वो आज करें। चंद्रदेव आज भाग्य स्थान में उत्तरफाल्गुनी की उपचारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, पुरानी तकलीफ को दूर करने के बारे में आज कदम उठाएं। लग्नेश शनिदेव संचार में एक स्थिर और जिम्मेदाराना रवैया दे रहे हैं। मंगलदेव रचनात्मक काम में एक मजबूत एनर्जी दे रहे हैं। शुभ रंग: हरा| शुभ अंक: 6 उपाय: आज किसी खास रिश्ते को समय दें, एक साथ चाय पिएं या बात करें।

कुंभ राशि: -

सेहत में आज व्यावहारिक बदलाव ला सकता है कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और प्रतिस्पर्धा के लिहाज से बेहद अच्छा है। योगकारक शुक्रदेव, बृहस्पति और बुधदेव तीनों छठे घर में हैं। तीनों का यहां होना बता रहा है कि आज सेहत से जुड़ा जो भी कदम उठाएं वो व्यावहारिक और टिकाऊ होगा। जो जांच अटकी है या जो इलाज चल रहा है उसमें आज एक नई और साफ दिशा मिलेगी। चंद्रदेव आज उत्तरफाल्गुनी की व्यावहारिक ऊर्जा ला रहे हैं, जिससे कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है। थोड़ा शांत रहने का प्रयास करें। मंगलदेव घर में एक स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत आज रंग लाएगी। शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11 उपाय: आज एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर सुबह पिएं, दिन की शुरुआत अच्छी होगी।

मीन राशि:-

प्रेम और रचनात्मकता में आज लग्नेश बृहस्पति की कृपा के साथ एक और ग्रह का जुड़ाव मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद शुभ है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों पांचवें घर में हैं। तीनों का प्रेम और रचनात्मकता के घर में होना बता रहा है कि आज जो भी कलात्मक या रचनात्मक काम हाथ में लेंगे उसमें एक भावनात्मक गहराई और व्यावहारिक सोच दोनों का मेल होगा। प्रेम में जो कदम उठाएंगे वो जमीनी और टिकाऊ होगा। बुधदेव के कर्क में आने से घर में बातचीत में एक नई भावनात्मक मिठास आएगी। चंद्रदेव पार्टनरशिप के भाव में उत्तरफाल्गुनी की व्यावहारिक ऊर्जा ला रहे हैं। साझेदार या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मंगलदेव पैसों के घर में एक मजबूत और धैर्यशील कोशिश जारी रखते हैं। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7 उपाय: आज मन को स्थिर रखने के लिए ध्यान या प्रार्थना में थोड़ा समय दें।

Related Post