Latest News

इन चार राशियों का खुल रहा किस्मत का दरवाज़ा होंगे लाभ के अवसर पढ़े आपका साप्ताहिक राशिफल

Neemuch headlines June 21, 2026, 9:20 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी बुद्धि, विवेक और बल से अपने शत्रुओं को झुकाने में समर्थ रहेंगे। कठिनाई भरे समय में भी मनोबल बनाए रखने से चीजें आपके पक्ष में जाएंगी। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आप पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने कार्य को करेंगे और सीनियर आपके बेहतर प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने या फिर तीर्थाटन के योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में की जाने वाली यात्रा सुखद, नये संपर्कों को बढ़ाने वाली और लाभप्रद साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए पूरा सप्ताह लाभप्रद साबित होगा। इस हफ्ते आप कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करते हुए प्रगति करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मेष राशि के जातकों को पिता की तरफ से विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आलस्य और अभिमान से बचना होगा, वरना हाथ में आई चीजें भी फिसलकर किसी दूसरे की झोली में गिर सकती है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको सीनियर और जूनियर दोनों के साथ तालमेल बिठाकर चलना फायदेमंद साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसी महिला के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त होगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा खर्चीला साबित होगा। इस दौरान सुख-सुविधा के साधनों पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। भूमि, भवन अथवा वाहन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। मित्रों एवं परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि इस दौरान आपको हास और परिहास के बीच फर्क समझते हुए लोगों के साथ व्यवहार करना होगा, अथवा किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव होने की आशंका भी बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस हफ्ते आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंध का विशेष ख्याल रखना होगा। लोगों के साथ बातचीत और व्यवहार करते समय विनम्रता बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा न करें। यदि आप किसी चीज के लिए लोन या फिर नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। हालांकि स्वयं की सेहत पर भी आपको विशेष ध्यान देना पड़ेगा। इस दौरान रोग और ऋण को लेकर मन चिंतित रहेगा। मिथुन राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल में कमी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करना होगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त करते हुए नजर आएंगे। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत थे तो इस हफ्ते आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कुल मिलाकर मौजूदा नौकरी में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य तक आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े अटके कार्य बनेंगे। आत्मीय एवं वरिष्ठ लोगों के साथ नवीन कार्य की रूप रेखा पर विचार विमर्श होगा। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत से जुड़ी किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनासाथी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और गौसेवा करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल :-

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में तमाम तरह के बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें से कुछ बदलाव आपके लिए सकारात्मक तो कुछ आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि को अपने प्रत्येक कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करना होगा अन्यथा एक छोटी सी भूल या लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल बन सकती है। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि उन्हें अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। सिंह राशि को इस हफ्ते आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी। ऐसे में धन का प्रबंधन प्रारंभ से करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों की अपने सीनियर के साथ किसी बात को लेकर खटपट होने आशंका है। कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपको छोटी-मोटी बातों को तूल देने और बहस करने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में आपसी विश्वास बनाए रखें और एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी गम तो कभी खुशी लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपको अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी और उम्मी दे से कम फलदायी साबित होगी, जिसके कारण आपका मन थोड़ा हताश रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र में अपनों का साथ न मिलने के कारण आपको कुछेक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेनदेन और निवेश दोनों ही बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने क्रोध पर काबू करते हुए परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हुए काम करना होगा। आपको यह समझना होगा कि आप इस दौरान बात से अपनी काम को बना और बिगाड़ दोनों सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान लंबे समय बाद किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। संतान और जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। उपाय: प्रतिदिन श्री गणेश जी को दूर्वा की गांठ अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटे भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। घर से जुड़े किसी मसले को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान परिश्रम का पूर्ण फल नहीं प्राप्त होने से मन निराश और हताश रहेगा। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप कार्यक्षेत्र से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान खोजने और मिले हुए टारगेट को पूरा करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। मार्केट फंसा हुआ धन भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा। इस हफ्ते तुला राशि के जातकों को खुले हाथ खर्च करने से बचना चाहिए अन्यथा सप्ताह के अंत में उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। तुला राशि के कठिन समय में लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियां किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके करियर, कारोबार और घर-परिवार तीनों की दृष्टि से शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस दौरान आपकी सेहत और संबंध दोनों ही सामान्य बने रहेंगे। यदि आपको बीते कुछ समय से कोई शारीरिक कष्ट बना हुआ था तो इस सप्ताह उसमें कमी होती हुई नजर आएगी। इस संबंध में किए जा रहे इलाज का फायदा आपको दिखाई देगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध शुभफलकारी बना हुआ है। इस दौरान सौभाग्य का सहयोग मिलने से कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस दौरान प्रचुर मात्रा में धनागम के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। कामकाजी लोगों को अपनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। कहने का तात्पर्य पारिवारिक दृष्टि से समय आपके लिए शुभ बन पड़ा है, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा आप किसी बड़ी परेशानी में घिर सकते हैं। किसी के साथ वषों से बने संबंध में दरार आ सकती है। उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जहां कामकाज की अधिकता बनी रहेगी वहीं घरेलू जिम्मेदारियां आपकी चिंता का विषय बनी रहेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायी रहने वाली है। इस दौरान धनु राशि के जातकों को घरेलू और प्रोफेशनल दोनों निर्णय बहुत समझदारी और विवेक से लेने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि उसका प्रभाव आप पर लंबे समय तक बना रहेगा। सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपका कारोबार गति पकड़ेगा और लाभ की प्राप्ति भी होगी, लेकिन साथ ही साथ तमाम तरह के खर्च भी बने रहेंगे, जिसके कारण आय-व्यय की बीच संतुलन बनाने में मुश्किलें आएंगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको बोलना कम और दूसरों को सुनना-समझना ज्यादा चाहिए। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए विवाद नहीं संवाद का सहारा लें। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह यदि छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल और लाभप्रद कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी, जिसके कारण परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। संतानपक्ष की विशेष उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे और आपको पूरा सहयोग और समर्थन देंगे, जिससे आप अपना बेहतर आउटपुट दे सकेंगे। आप आपने टारगेट को समय से पूर्व बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार में बदलाव या फिर अपने कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों से सलाह लेकर या फिर कहें खूब सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहतकारी कहा जा सकता है। यदि आप बीते कुछ समय से करियर-कारोबार या फिर निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर काफी परेशान चल रहे तो इस हफ्ते आपको उसका बहुत हद तक समाधान खोजने में कामयाबी मिल सकती है। इस हफ्ते पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगी। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी या आवेश में आकर न लें। करियर-कारोबार को लेकर की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। व्यापारिक दृष्टि से समय आपके लिए उत्तम कहा जाएगा, लेकिन फिर भी कारोबार से जुड़े बड़े निर्णयों को लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। कुंभ राशि पर अधिकारी वर्ग पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के अंत तक आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति भी हो सकती है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य रहने वाला है, लेकिन उत्तरार्ध में आपको मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी योजना आदि में फंसा हुआ आपका पैसा वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर आर्थिक, शारीरिक और मानसिक स्थिति में उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपको कठिन परिश्रम करने पर उसका पूरा फल प्राप्त होगा। अधिकारीगण आपके काम की सराहना करते हुए आपको पदोन्नति का पुरस्कार दे सकते हैं। ऐसे में आपको समय की अनुकूलता को देखते हुए अवसर का लाभ उठाना चाहिए और पूरे मनोयोग और योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक कार्यों में न केवल आपका मन रमेगा बल्कि धर्म स्थान से जुड़ी यात्रा के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई अथवा बहन से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। संवाद के जरिए पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकलेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा एवं उनके मंत्रों का जप करें।

Related Post