Latest News

भादवामाता के समीप कुएं में मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी।

Neemuch headlines June 21, 2026, 3:50 pm Technology

नीमच। भादवामाता क्षेत्र के समीप स्थित एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर नीमच सिटी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमच सिटी थाना प्रभारी विजय सागरिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी भी खंगाल रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं,

वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Post