Latest News

नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Neemuch headlines June 21, 2026, 6:35 pm Technology

नीमच । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रविवार 21 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा के आंकड़े - सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच पर 456 पंजीकृत में से 423 परीक्षार्थी उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद पी.जी.कॉलेज, नीमच में 470 पंजीकृत में से 422 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिले में कुल 926 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। व्यवस्थाएं: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। एडीएम बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नीमच के दोनों केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, लाइव सीसीटीवी निगरानी, एच.एच.एम.डी.से तलाशी एवं थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

परीक्षार्थियों के अभिभावकों को के केंद्र परिसर में बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी साथ ही प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए पेयजल एवं सल्पाहार की भी व्यवस्था दोनों केंद्रों पर की गई थी।नगर समन्वयक केंद्रीय विद्यालय नीमच के प्राचार्य श्री प्रियदर्शन गर्ग ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने सभी परीक्षार्थियों को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Post