सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का क्रम जारी है। अगर आप नवरात्रि से पहले सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं या चांदी में निवेश की तैयारी कर रहे हैं तो पहले ताजा भाव चेक कर लीजिए।
बुधवार सुबह सोना के दाम में हल्की बढ़त हुई है लेकिन चांदी के दाम ₹10,000 (प्रति किग्रा) की गिरावट आई है। इसके बाद सोने के दाम ₹1,58,240 रुपये और चांदी के भाव ₹2,65,000 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार (17 मार्च 2026) को सोना के दाम ₹1,58,230 और चांदी का भाव 2,75,000 पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 18 मार्च 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट 24 कैरेट सोने का भाव:-
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,58,240 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,58,140 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,57,450 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,58,950 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में):-
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,18,720 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,18,620 चल रहा हैं। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,18,310 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,22,400 चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी का भाव:-
दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,65,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है।
यहां चांदी का भाव ₹2,75,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।