Latest News

लहसुन के कम भाव पर भड़के किसान, दो घंटे बंद रही मंडी नीलामी, एसडीएम की समझाइश के बाद फिर शुरू हुआ कार्य।

Neemuch headlines February 21, 2026, 6:22 pm Technology

मनासा ।कृषि उपज के भाव को लेकर शुक्रवार को किसानों ने व्यापारियों और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। इस विरोध के चलते करीब दो घंटे तक मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहा। जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे लहसुन मंडी में नीलामी कार्य शुरू हुआ था। करीब 11:30 बजे एक किसान ने अपनी लहसुन उपज के कम दाम लगाए जाने का विरोध किया। देखते ही देखते अन्य किसान भी उसके समर्थन में एकजुट हो गए और व्यापारियों व मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। माहौल गरमाता देख व्यापारियों ने नीलामी कार्य रोक दिया। स्थिति को देखते हुए किसानों ने मंडी भार साधक अधिकारी एवं एसडीएम किरण आँजना को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद तहसीलदार मुके निगम एवं नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत भी मंडी पहुंचे। अधिकारियों ने मंडी प्रशासन के मनोज वार्लेचा, व्यापारियों तथा किसानों से अलग-अलग चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद अधिकारियों ने व्यापारियों और किसानों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया। दोपहर करीब 3:30 बजे एसडीएम किरण आँजना स्वयं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नीलामी स्थल पर पहुंचीं और उनकी निगरानी में पुनः नीलामी कार्य शुरू कराया गया। मंडी में व्यवस्था बहाल होने के बाद किसानों ने उचित मूल्य दिलाने की मांग दोहराई, वहीं प्रशासन ने पारदर्शी प्रक्रिया का आश्वासन

Related Post