जिला प्रशासन नीमच के सहयोग से 116 मरीजो का हुआ पंजीयन,38 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन रतनगढ़। मध्यप्रदेश शासन की जनहितेषी योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के तहत रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिनांक 19 फरवरी गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमे जिला चिकित्सालय नीमच से आए अनुभवी नेत्र चिकित्सको के द्वारा सभी नेत्र रोगियों की जांच परिक्षण किया गया। इस दौरान प्रातः 10:00 बजे से शुरू हुआ नेत्र शिविर दोपहर 3:00 बजे तक चलता रहा।जिसमें नीमच जिला चिकित्सालय में पदस्थ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऋतुराज शर्मा एवं नेत्र चिकित्सा सहायक डॉक्टर दिलीप चंदेल के द्वारा प्रभारी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहन मुजाल्दे की उपस्थिति में 116 मरीजों का पंजीयन कर जांच परिक्षण किया गया। इस अवसर पर कुल 5 रोगियों को कृतिम लेंस,3 रोगी टेरिजम मरीज,14 रोगीयों को दूर की नजर का चश्मा,21 रोगियों को पास की नजर का चश्मा,11 रोगियों को एलफिक बिमारी एवं 38 रोगियों को मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन के लिए चयन किया गया। साथ ही सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गई। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित सभी रोगियों का जिला चिकित्सालय नीमच में निर्धारित दिनांक को ऑपरेशन किया जाएगा।इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ दीपक कारपेंटर, राजेंद्र सुथार,तारेश ग्वाला, चंचल प्रजापत, मीनाक्षी बैरागी,विनोद राठौर, पिंकेश सोलंकी,राहुल छपरीबंद सहित चिकित्सकीय स्टाफ पूरे समय मुस्तैदी से उपस्थित था।