नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता शनिवार मनाया गया।स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, मार्गो, पर ग्राम पंचायत द्वारा जन सहयोग से स्वच्छता के लिए श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। स्वच्छता शनिवार के तहतग्राम पंचायत रूपपुरा, निलिया, मोरवन, जवासा, महागढ़ एवं भदाना सहित जनपद नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाए गए जन सहयोग से स्वच्छता के कार्य किए गए।