Latest News

सीबीएन नीमच की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 111 ग्राम मेफेड्रोन जब्त।

Neemuch headlines February 7, 2026, 5:01 pm Technology

नीमच ।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच ने बड़ी कार्रवाई की है। 04 फरवरी 2026 को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन नीमच की टीम ने डिगांव-नाहरगढ़ मार्ग पर एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल को रोककर 111 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया है। सीबीएन नीमच को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल के माध्यम से प्रतापगढ़ क्षेत्र से नाहरगढ़ (राजस्थान) की ओर मेफेड्रोन की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर 04 फरवरी 2026 की सुबह सीबीएन नीमच के अधिकारियों की एक टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल की पहचान होने पर सीबीएन अधिकारियों ने डिगांव-नाहरगढ़ रोड पर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से 111 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद नशीले पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में दो व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Post