Latest News

पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता वीर पार्क रोड स्थित साडी सेंटर की दुकान से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines February 5, 2026, 4:23 pm Technology

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस में आरोपियों को गिरफतार कर चोरी किया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की है

घटना का विवरण - दिनांक 02.02.2026 को फरियादी अवनी जोशी पिता मनीष जोशी निवासी कुकडेश्वर ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मेरी वीर पार्क रोड पर राधिका साडी सेन्टर के नाम से दुकान है। आज दिनांक को 1.30 बजे करीब मै मेरी दुकान पर थी तभी दो व्यक्ति मेरी दुकान पर दुपट्टा लेने आये तो उन्होने दुपट्टा लिया व दुपट्टे के 300 रुपये दिये फिर दोनो व्यक्ति दुकान से बाहर चले गये तथा पुनः वापस मेरी दुकान पर आये और बोले कि मुझे 300 रुपये तक की साडी दिखा दो तो मै दुकान के अन्दर ही साडी लेने गई इतने मे दोनो व्यक्ति काउंटर के पास दराज के अन्दर से मेरा खाकी ब्राउन कलर का पर्स रखा था जिसमे 50000 हजार रु 500-500 के नोट कैश रखा था पर्स चुराकर ले गये तथा उक्त दोनो व्यक्ति दुकान से बाहर चले गये फिर मैने अपने काउंटर के दराज मे रखे पर्स मे पैसे रखने के लिए पर्स देखा तो वहां पर मेरा पर्स नही था जो दो अज्ञात व्यक्ति मेरा काउंटर से पर्स चुराकर ले गये रिपोर्ट करती हुं। फरियादिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु हरसम्भावित प्रयास किये जाकर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे देख अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु मुखबीर मामुर कर सायबर सेल नीमच से तकनिकी सहायता प्राप्त की गई।

बाद दिनांक 04.02.2026 को मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी 01. नदीम पिता मोहम्मद हमीद मुसलमान, उम्र 30 साल, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा व 02. सलमान पिता निसार मुसलमान, उम्र 34 साल, निवासी मोर मगरी हाल मुकाम गांधीनगर चित्तोडगढ राजस्थान को गिरफ्तार कर सदर अपराध में पुछताछ करते उक्त आरोपियों द्वारा उक्त अपराध की घटना कारित करना स्वीकार किया है, जो उक्त आरोपियों से अपराध में चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान जारी है गिरफ्तार आरोपी:- 01. नदीम पिता मोहम्मद हमीद मुसलमान, उम्र 30 साल, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा, राजस्थान 02. सलमान पिता निसार मुसलमान, उम्र 34 साल, निवासी मोर मगरी हाल मुकाम गांधीनगर चित्तोडगढ राजस्थान। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, प्रधान आरक्षक मनोज भाटी, सायबर सेल नीमच टीम व थाना नीमचकेंट की टीम का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Related Post