Latest News

रामपुरा पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपीयो के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही।

Neemuch headlines January 10, 2026, 8:29 am Technology

रामपुरा ।माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को फरार अपराधियो को पकडने एवं अपराध की रोकथाम करने के निर्देश दिये गये है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी SDOP मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा विजय सागरिया, थाना प्रभारी थाना रामपुरा के नेतृत्व मे टीम द्वारा आज दिनांक 09.01.2026 को मुखबीर द्वारा बताये स्थान नुरशाहवली दरगाह के पीछे कब्रस्तान रोड रामपुरा पर ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआं खेल रहे है तीन आरोपीयो इदु पठान पिता दीन मोहम्मद पठान उम्र 23 साल निवासी काजीपुरा रामपुरा, मजहर पिता अब्दुल गनी शेख मुसलमान उम्र 35 साल निवासी बडी खंदार रामपुरा, रियाज हुसेन पिता रउफ हुसेन उम्र 30 साल निवासी मदारबाग रामपुरा को पकडा जिनके कब्जे से जुआं सामग्री 52 ताश पत्ते व नगदी 850 रुपये जप्त किये। आरोपीयो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । सराहनीय कार्य - निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि नसीम अहमद प्र.आर.429 देवेश मालवीय, प्र.आर. 113 नितिन पुरोहीत, आर 129 रघुवीर सिंह, आर.446 भुरसिंह डोडियार, आर.373 सुनिल भुरिया, आर.597 विजय बारीवाल, आर.चा, 93 सोनु कलोसिया पुलिस थाना रामपुरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Post