Latest News

कैप्टन इंद्रानी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं, जाने देश दुनिया का आज का इतिहास

NEEMUCH HEADLINES November 28, 2025, 9:16 am Technology

देश दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं :-

1520: फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की अपनी यात्रा शुरू की।

1814: द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1893: न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया, जिससे यह संसदीय चुनावों में महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला देश बन गया।

1890: महान समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी ज्योतिराव गोविंदराव फुले का निधन हुआ।

1912: इ इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1943: तेहरान सम्मेलन शुरू हुआ, जिसमें तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट और उनके ब्रिटिश और सोवियत समकक्ष विंस्टन चर्चिल और जोसेफ स्टालिन शामिल हुए थे।

1945: प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी का जन्म हुआ।

1990: जान मेजर ने चुनावों के बाद यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

1996: कैप्टन इंद्रानी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।

2006: नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच हथियारों के प्रबंधन पर संधि हुई।

Related Post