नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत आज बिहार पहुंचे (PM Modi Bihar Election Campaign), मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण के बेतिया में आमसभाओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा मैंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकु की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान शुरू किया था और आज यहां पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि चंपारण में इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा है।
सीतामढ़ी पहुंचे मोदी ने कहा पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है। हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है। ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि – नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। मोदी ने याद किया राम मंदिर पक्ष में आया फैसला प्रधानमंत्री ने कहा मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है। मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था। और यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था और अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था।
मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए। और जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल जाती है क्या? ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया। आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। चिराग पासवान ने राजनीतिक अटकलों पर लगाया विराम, डिप्टी सीएम बनने को लेकर क्लियर किया स्टैंड बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट बनेगा पीएम ने कहा RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे प्रधानमंत्री ने कहा अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है। अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं। हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया जंगलराज का मतलब है – कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं। कांग्रेस और RJD के लोग हमारी आस्था का अपमान कर रहे मोदी ने कहा आपके दामाद तो खुद प्रभु श्रीराम हैं।
अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद का भव्य मंदिर बन गया है। अब माता के मायके की बारी है। पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी। उन्होंने कहा एक तरफ NDA सरकार अपने तीर्थों का विकास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और RJD के लोग हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं आपने कांग्रेस के नामदार की बातें सुनी होंगी, उन्होंने छठ पूजा के लिए क्या कहा। छठ महापर्व हमारी बिहार की माताओं-बहनों की तपस्या का एक गौरवपूर्ण पर्व है। और कांग्रेस के नामदार कहते हैं कि ये छठ महापर्व तो ड्रामा है, नौटंकी है। ये हमारी माताओं-बहनों, छठ मैया, परंपरा, विरासत और संस्कृति का अपमान है। ऐसा अपमान करने वालों को सजा अवश्य मिलनी चाहिए। इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा सीतामढ़ी के बाद मोदी चंपारण पहुंचे, उन्होंने बेतिया की सभा में कहा चंपारण सत्याग्रह की ये धरती, संकल्प की धरती है। आज जब हम विकसित बिहार का संकल्प लेकर चले हैं, तो फिर से चंपारण की भूमिका बहुत अहम है। बेतिया का ये जनसैलाब चंपारण का मूड बता रहा है। बिहार में इस विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान की ये एक प्रकार से मेरी समापन रैली है। मैंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पवित्र जन्मस्थली से आशीर्वाद लेकर, चुनाव अभियान शुरू किया था। और आज यहां पूज्य बापू के सत्याग्रह की भूमि चंपारण में इस चुनाव अभियान की ये मेरी आखिरी सभा है। चुनाव NDA का कोई नेता नहीं, बिहार की जनता लड़ रही उन्होंने कहा यहां बिहार के नौजवानों ने, महिलाओं ने, गरीब भाई-बहनों ने, मध्यम वर्ग ने, किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर NDA के समर्थन में चुनाव प्रचार खुद संभाल लिया। मैं कह सकता हूं कि ये चुनाव NDA का कोई नेता नहीं, बल्कि बिहार की जनता ये चुनाव लड़ रही है। हर जुबान पर एक ही नारा है नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा पीएम ने कहा आज बेतिया से मैं बिहार के हर माता-पिता, बिहार की हर बहन-बेटी, बिहार के हर नौजवान से कहूंगा कि वो दिन दूर नहीं, जब बिहार की पहचान food processing के पावरहाउस के रूप में होगी, जब बिहार की पहचान टूरिज्म से होगी, बिहार की पहचान टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी से होगी।बिहार ने सामाजिक न्याय की परिभाषा देश को दी है। अब बिहार समृद्ध भारत का, विकसित भारत का नया उदाहरण बनेगा। इसके लिए मैं आज बेतिया का, चंपारण का, आप सबका आशीर्वाद मेरे साथियों के लिए मांगने आया हूं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है प्रधानमंत्री ने कहा बेतिया ने, चंपारण ने RJD और कांग्रेस के जंगलराज का सबसे डरावना रूप देखा है। जंगलराज वालों ने सत्याग्रह की इस पुण्य भूमि को लठैतों और डकैतों का गढ़ बना दिया था। आए दिन यहां हत्याकांड होते थे, बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल था। ये सारी बातें मैं आपको इसलिए याद दिला रहा हूं, क्योंकि जहां कानून का राज खत्म होता है, वहां सबसे पहले गरीब, वंचित और पीड़ित बेहाल होता है। जहां कट्टे और रंगदारी का राज चलता है, वहां नौजवानों के सपने दम तोड़ देते हैं। जहां गुंडाराज होता है, वहां दुकानदारी चौपट हो जाती है, व्यापार और कारोबार ठप्प पड़ जाता है। बिहार को जंगलराज से बचाए रखना, ये हम सबकी जिम्मेदारी आपने नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA का सुशासन देखा है, शांति देखी है, बिहार के लोगों ने सुकून पाया है। लेकिन, इसको जंगलराज से बचाए रखना, ये हम सबकी जिम्मेदारी है। बिहार को तो अभी विकास की नई-नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। मैं RJD की रैली का एक वीडियो देख रहा था। उसमें मीडिया वाले एक बच्चे से सवाल पूछते हैं कि बेटा तू लालटेन वालों की रैली में क्यों आया है। तो वो छोटा सा बच्चा भी माथा ऊंचा करके कहता है कि RJD सरकार रंगदार बनाती है और मैं खुद रंगदार बनना चाहता हूं।