चीताखेड़ा। आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पर आयोजित की गई। आगामी दिवस में धार्मिक पर्व होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रंग तेरस,ईद उल फितर,चैत्र नवरात्र, हनुमान जयंती, रामनवमीं, महावीर जयंती, डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, अक्षय तृतीया सहित विभिन्न त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, शासन की सभी गाइड लाइन का पालन करते हुए तथा कोई भी आपराधिक गतिविधि होने पर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे।
यह बात पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया ने रविवार को पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी पर आयोजित शांति समिति की बैठक में उपस्थित गांव के प्रबुद्धजनों को समझाइश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ मैसेज नहीं डालें, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो, अगर कोई भी व्यक्ति भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक आपको दिखती है तो पुलिस को सूचना दे। बैठक में वरिष्ठ लोगों ने विभिन्न विषयों पर अपनी राय दीं। श्री सिसौदिया ने कहा कि होली धुलेंडी, रंगपंचमी और रंग तेरस पर सूखे और अच्छे गुणवत्ता वाले रंगों का उपयोग करें, जबरन किसी पर रंग न डालें। होलिका दहन के लिए हरे वृक्ष ना काटे और बिजली के तारों के नीचे होली दहन नहीं करें। पानी की बर्बादी को रोकें और आंखों या शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले रंगों का इस्तेमाल न करें। कहा कि गांव में शांति और सौहार्द की परंपरा बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी है।
आयोजकों को जुलूस,गेर, रैली और जलसे के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता होगी। बड़े आयोजनों के लिए वालंटियर्स की सूची भी पुलिस को उपलब्ध करानी होगी। आमजन से इस पहल में सहयोग की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से एएसआई धारासिंह सोलंकी,आरक्षक रवि पाटीदार आदि पुलिस सहायता केंद्र पूरी टीम शांति समिति के सदस्य सरपंच, अंजुमन कमेटी के सदर जहूर शेख, सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर धीरज गौराणा, दिनेश दायमा,कादर भाई, सलीम मंसूरी,गौरव माली सहित विभिन्न समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।